छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 8वीं हिन्दी वार्षिक परीक्षा 2026: (SET-2)

Author
13 Min Read
छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 8वीं हिन्दी वार्षिक परीक्षा 2026: (SET-2)
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

क्या आप भी छत्तीसगढ़ बोर्ड (CG Board) कक्षा 8वीं के छात्र हैं और 2026 की वार्षिक परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं? छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 8वीं हिन्दी वार्षिक परीक्षा 2026, अगर हाँ, तो सबसे ज्यादा डर शायद आपको ‘गणित’ (हिन्दी) विषय से ही लग रहा होगा

गणित एक ऐसा विषय है जिसमें अगर फॉर्मूले और कॉन्सेप्ट समझ आ जाएं, तो 100 में से 100 नंबर लाना सबसे आसान है, लेकिन अगर तैयारी सही न हो, तो पास होना भी मुश्किल हो जाता है। आपकी इसी परेशानी को दूर करने के लिए आज के इस आर्टिकल में हम CG Board Kaksha 8vi हिन्दी Varshik Pariksha 2026 को लेकर पूरी डिटेल शेयर कर रहे हैं।

छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 8वीं हिन्दी वार्षिक परीक्षा 2026: (SET-2)

Youtube Channel Click Here
WhatsApp Group Click Here
Instagram Channel Click Here

सबसे अच्छी बात यह है कि नीचे मैंने आपके लिए हिन्दी का Set-2 मॉडल प्रश्न पत्र (Question Paper) भी दिया है। अगर आप परीक्षा से पहले इस सेट को हल कर लेते हैं, तो आपको परीक्षा के पैटर्न का पूरा अंदाज़ा हो जाएगा।

CG Board 8th Hindi Exam 2026: छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 8वीं हिन्दी वार्षिक परीक्षा 2026

प्रश्न पत्र हल करने से पहले ये जानना जरूरी है कि बोर्ड परीक्षा में प्रश्न पूछे कैसे जाते हैं। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) के अनुसार, 8वीं कक्षा का हिन्दी का पेपर मुख्य रूप से इन हिस्सों में बंटा होता है:

  • बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs): 1-1 नंबर के आसान सवाल।
  • अति लघु उत्तरीय प्रश्न: 2 या 3 लाइन में हल होने वाले सवाल।
  • लघु उत्तरीय प्रश्न: थोड़े बड़े सवाल जिनमें फॉर्मूले का इस्तेमाल होता है।
  • दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (Long Answers): 5 या 6 नंबर के बड़े सवाल (जैसे- ज्यामिति, क्षेत्रफल या ब्याज वाले सवाल)।

चलिए अब बिना आपका समय बर्बाद किए सीधे आपके प्रैक्टिस पेपर पर आते हैं।

CG Board Class 8th Hindi Annual Exam Paper 2026 – छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 8वीं हिन्दी वार्षिक परीक्षा 2026

छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 8वीं हिन्दी वार्षिक परीक्षा 2026: (SET-2)
छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 8वीं हिन्दी वार्षिक परीक्षा 2026: (SET-2)

छात्रों, नीचे दिया गया यह (Set-2) प्रश्न पत्र आपकी वार्षिक परीक्षा 2026 की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है। कॉपी और पेन उठाइए और इन्हें खुद से हल करने की कोशिश कीजिए

वस्तुनिष्ठ प्रश्न (15 × 1 = 15)
1.1. ‘भाई-बहन’ में समास है—
(अ) तत्पुरुष समास (ब) द्वन्द्व समास (स) द्विगु समास (द) कर्मधारय समास
उत्तर— (ब) द्वन्द्व समास।
1.2. ‘गरीबी’ का समानार्थी शब्द है—
(अ) निर्धन (ब) अमीर (स) पैसे वाला (द) दया।
उत्तर— (अ) निर्धन।
1.3. ‘प्रवास’ शब्द का अर्थ है—
(अ) निवास (ब) सफर (स) घूमना (द) पर्वत।
उत्तर— (ब) सफर।
1.4. ‘प्रतीक्षा’ का समानार्थी है—
(अ) प्रयत्न (ब) इंतज़ार (स) इंतज़ाम (द) कोशिश।
उत्तर— (ब) इंतज़ार।
1.5. ‘स्वेद’ का समानार्थी शब्द है—
(अ) पसीना (ब) सफ़ेद (स) मिट्टी (द) काला।
उत्तर— (अ) पसीना।
1.6. ‘भाववाचक संज्ञा’ शब्द बनाइए— (अ) गहरा, (ब) सुंदर।
उत्तर— (अ) गहरा — गहराई, (ब) सुंदर — सुंदरता।
1.7. ‘जातिवाचक संज्ञा’ शब्द बनाइए— (अ) पहलवान, (ब) जासूस।
उत्तर— (अ) पहलवान — पहलवानी, (ब) जासूस — जासूसी।
1.8. हिन्दी अर्थ लिखिए— (अ) शर्म, (ब) वक्त।
उत्तर— (अ) शर्म — लज्जा, (ब) वक्त — समय।
1.9. मुहावरा का अर्थ लिखकर वाक्य बनाइए— ‘लोहा मानना’
उत्तर— अर्थ — श्रेष्ठता स्वीकार करना।
वाक्य — विद्वान हर क्षेत्र में अपना लोहा मानता है।
1.10. ‘किन्नरों का आश्रम’ किसे कहते हैं?
उत्तर— दैहार।
1.11. विलोम शब्द लिखिए— (अ) कठोर, (ब) परतंत्र।
उत्तर— (अ) कठोर — नरम, (ब) परतंत्र — स्वतंत्र।
1.12. ‘ठाढ़े-ठाढ़े नड़ मिलय, डिढ़ा-ठिकाना सार’ उपर्युक्त पंक्ति में कौन-सा अलंकार है?
उत्तर— अनुप्रास अलंकार।
1.13. अर्थ लिखिए— (अ) घाम, (ब) चाँटी।
उत्तर— (अ) घाम — धूप, (ब) चाँटी — चींटी।
1.14. अर्थ ग्रहण करते हुए वाक्य में प्रयोग कीजिए— (अ) दिन, (ब) दीन।
उत्तर— (अ) दिन — दिवस
वाक्य — रविवार के दिन शासकीय अवकाश रहता है।
(ब) दीन — गरीब
वाक्य — श्रीकृष्ण के मित्र सुदामा अति दीन थे।

1.15. निम्नलिखित संकेतों को पहचान कर लिखिए—
(अ) 🅿️ (ब) 🛑
उत्तर— (अ) पार्किंग, (ब) पार्किंग निषेध / रुकिए (Stop)।

अति लघु उत्तरीय प्रश्न (6 × 2 = 12)
प्रश्न 2. सभी मनुष्यों में किन-किन गुणों का विकास होना चाहिए?
उत्तर— कवि के अनुसार सभी मनुष्यों में विवेक अर्थात् भले-बुरे का ज्ञान, आपस में सहानुभूति, मैत्री, सत्य, प्रेम एवं त्याग आदि गुणों का विकास होना चाहिए।
प्रश्न 3. अहमदशाह अब्दाली इब्राहिम गार्दी से घृणा क्यों करता था?
उत्तर— अहमदशाह अब्दाली इब्राहिम गार्दी से घृणा इसलिए करता था, क्योंकि इब्राहिम मुसलमान होकर भी मराठों का सेनापति बना तथा मुसलमानों के विरुद्ध युद्ध किया।
प्रश्न 4. नन्हीं संजू को अपनी सहेली पर गुस्सा क्यों आया?
उत्तर— नन्हीं संजू को अपनी सहेली पर गुस्सा इसलिए आया, क्योंकि उसकी सहेली की पढ़ाई बंद करवाकर उसके माता-पिता गाँव ले जाकर उसका विवाह कराना चाहते थे और उसकी सहेली अपनी इच्छाओं की गला दबाती रहती थी।
प्रश्न 5. कुँवर सिंह विश्वनाथ पर क्यों नाराज हुए?
उत्तर— विश्वनाथ महाराज कुँवर सिंह को घायल समझकर उसके भाई अमरसिंह द्वारा भेजी गई चिट्ठी को नहीं पढ़ता है इसीलिए कुँवरसिंह विश्वनाथ पर नाराज हुए।
प्रश्न 6. उस भीषण नरसंहार में कितने लोगों की बलि चढ़ी?
उत्तर— उस भीषण नरसंहार में दो लाख से भी अधिक लोगों की बलि चढ़ी।
प्रश्न 7. सावित्री बाई के पिता ने उनके हाथ से किताब छीनकर क्यों फेंक दी?
उत्तर— हमारे समाज में पढ़ने का अधिकार सिर्फ ऊँची जाति के पुरुषों को ही है, यही सोचकर सावित्री बाई के पिता ने उनके हाथ से किताब छीनकर फेंक दी।

लघु उत्तरीय प्रश्न-I (5 × 3 = 15)
प्रश्न 8. श्रीकान्त को मॉनीटर बनाए जाने पर सुधीर की क्या प्रतिक्रिया थी?
उत्तर— श्रीकान्त को मॉनीटर बनाए जाने पर सुधीर ने श्रीकान्त से कहा मॉनीटर बने हो, राजा नहीं—मॉनीटरी सँभालनी मुश्किल हो जाएगी तुम्हारे लिए। मुझ पर रौब जमाने की कोशिश मत करना। इस प्रकार वह मन-ही-मन श्रीकान्त से ईर्ष्या करने लगा।
प्रश्न 9. अँधियारी के डेरा कब उसलथे? (अंधकार का समय कब समाप्त होता है?)
उत्तर— जतका बेरा बीर ह लहू के तरिया ल तऊँर के अऊ सुरुज ह करिया बादरवाला घेरा ल मेट के निकलथे, तभे अँधियारी के डेरा उसलथे।
प्रश्न 10. चिड़ियाँ अपने प्रवास के लिए क्या-क्या तैयारियाँ करती हैं?
उत्तर— चिड़ियाँ अपने प्रवास के पहले कुछ तैयारियाँ करती हैं। वे खाना अधिक मात्रा में खाती हैं ताकि चर्बी की एक तह-सी बैठ जाए जो उनकी यात्रा में उनके शरीर को ताकत प्रदान करती रहे। कुछ चिड़ियाँ अभ्यास करना और झुण्ड बनाकर उड़ना सीखना शुरू कर देती हैं।
प्रश्न 11. कविता में किस तिथि को कालरात्रि कहा है और क्यों?
उत्तर— कविता में 6 अगस्त, 1945 की रात्रि को कालरात्रि कहा गया है, क्योंकि इसी तिथि को रात में अमेरिका ने जापान देश के शहर हिरोशिमा पर परमाणु बम गिराए थे।
प्रश्न 12. ज्योतिबा फुले और सावित्री बाई फुले परिवार से अलग क्यों हो गए?
उत्तर— ज्योतिबा फुले और सावित्री बाई फुले की कोई सन्तान नहीं थी, जिसके कारण उन्होंने एक विधवा ब्राह्मणी के बेटे यशवंत राव को पाला था। जिसका उनके परिवार वालों ने काफी विरोध किया इसी कारण वे दोनों परिवार से अलग हो गए।

लघु उत्तरीय प्रश्न-II (4 × 4 = 16)
प्रश्न 13. पेंटर को देखकर लेखक के मन में क्या भाव उत्पन्न हुआ?
उत्तर— पेंटर को देखकर लेखक सोचा करता कि मैं भी बस जीवन-भर बोर्ड बनाऊँगा। क्या मस्त जीवन है।
प्रश्न 14. हेडमास्टर से मिलने के पूर्व और उसके बाद में लेखक के मनोभावों में क्या परिवर्तन हुआ?
उत्तर— हेडमास्टर से मिलने के पूर्व लेखक ने सुन रखा था कि हेडमास्टर भले आदमी हैं। वे अपने घर में एक रात रुकने की अनुमति दे देंगे। किन्तु आशा के विपरीत हेडमास्टर ने उन्हें अपने घर ठहरने की अनुमति नहीं दी। अतः लेखक को अपनी थकावट की पीड़ा से भी अधिक दर्द का अहसास हुआ।
प्रश्न 15. राम वनवास से वापस लौटते हुए किन्नरों को क्या आशीर्वाद दिए?
उत्तर— राम वनवास से वापस लौटते हुए किन्नरों को आशीर्वाद दिये थे कि कलियुग में उनका राज होगा और उनकी दुआएँ लोगों को लगेंगी।
प्रश्न 16. लेखक ने हृदय को तोड़ने वालों को क्षमा न देने की बात क्यों कही है?
उत्तर— लेखक ने कहा है कि कटु वाणी का प्रयोग कभी नहीं करना चाहिए। कटु वाणी के प्रयोग से हृदय रूपी मंदिर टूट जाता है तथा उसे अपार पीड़ा होती है, वह विचलित हो जाता है। इसीलिए लेखक ने हृदय तोड़ने वालों को क्षमा न देने की बात कही है।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न-I (2 × 5 = 10)
प्रश्न 17. दिए गए पद्यांश में से किसी एक पद्यांश का सन्दर्भ, प्रसंग सहित व्याख्या लिखिए।
“चित्तै-चित्तै चारों ओर चौंकि-चौंकि परैं त्योही…”
उत्तर: सन्दर्भ— प्रस्तुत पद्यांश हमारी पाठ्य-पुस्तक ‘छत्तीसगढ़ भारती’ के ‘ब्रज-माधुरी’ नामक पाठ से लिया गया है। इसके कवि पद्माकर जी हैं।
प्रसंग— इस पद्यांश में कवि ने बालक कृष्ण द्वारा दही चुराने की घटना का सुन्दर चित्रण किया है।
व्याख्या— कृष्ण अपने बाल सखाओं के साथ किसी ग्वालिन के घर दही चुराने जाते हैं। वे बड़ी सतर्कता के साथ आगे बढ़ते हैं, किन्तु जब भी कहीं कोई पत्ता भी खड़कता है, चौंककर चारों ओर देखने लगते हैं। इसी बीच गाँव की एक ग्वालिन उन्हें किसी चीज का भय बताकर डरा देती है। इससे उनका पूरा शरीर रोमांचित हो उठता है और वे भाग जाना चाहते हैं। कवि पद्माकर कहते हैं कि कृष्ण की यह दशा देखकर शेषनाग, शंकर एवं देवराज इन्द्र को उनसे ईर्ष्या होने लगती है।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न-II (2 × 6 = 12)
प्रश्न 19. आपके पिताजी का स्थानान्तरण बिलासपुर हो गया है। इस कारण अपने प्रधानाध्यापक को स्थानान्तरण प्रमाण-पत्र (TC) हेतु आवेदन दीजिए।
उत्तर:—
सेवा में,
श्रीमान् प्रधानाध्यापक,
शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय, अमलेश्वर (दुर्ग)
विषय— शाला स्थानान्तरण प्रमाण-पत्र हेतु।
महोदय,
सविनय निवेदन है कि मैं आपके विद्यालय में कक्षा 8वीं का नियमित छात्र हूँ। मेरे पिताजी का स्थानान्तरण अमलेश्वर से बिलासपुर हो गया है, इस कारण मैं इस विद्यालय में नहीं पढ़ पाऊँगा, क्योंकि मेरे परिवार वाले बिलासपुर जा रहे हैं।
अतः मुझे स्थानान्तरण प्रमाण-पत्र देने की कृपा करें, ताकि मैं अन्य विद्यालय में अपना अध्ययन निरन्तर जारी रख सकूँ।
धन्यवाद!
दिनाँक— 16.08.20.. आपका आज्ञाकारी— श्रीकांत वर्मा

प्रश्न 20. निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर निबन्ध लिखिए— (1) जीवन में खेलों का महत्व।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *