CG BOARD CLASS 8 HINDI VARSHIK PARIKSHA 2026: SET 1

Author
14 Min Read
CG BOARD CLASS 8 HINDI VARSHIK PARIKSHA 2026: SET 1
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

हेलो दोस्तों! क्या आप भी छत्तीसगढ़ बोर्ड (CG Board) कक्षा 8वीं के छात्र हैं CG BOARD CLASS 8 HINDI VARSHIK PARIKSHA 2026: SET 1और 2026 की वार्षिक परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं? अगर हाँ, तो सबसे ज्यादा डर शायद आपको ( Hindi) विषय से ही लग रहा होगा। है ना?

गणित एक ऐसा विषय है जिसमें अगर फॉर्मूले और कॉन्सेप्ट समझ आ जाएं, तो 100 में से 100 नंबर लाना सबसे आसान है, लेकिन अगर तैयारी सही न हो, तो पास होना भी मुश्किल हो जाता है। आपकी इसी परेशानी को दूर करने के लिए आज के इस आर्टिकल में हम CG Board Kaksha 8vi Hindi Varshik Pariksha 2026 को लेकर पूरी डिटेल शेयर कर रहे हैं।

CG BOARD CLASS 8 HINDI VARSHIK PARIKSHA 2026: SET 1

Youtube Channel click here
Whatsapp Channel click here

सबसे अच्छी बात यह है कि नीचे मैंने आपके लिए Hindi का Set–1 मॉडल प्रश्न पत्र (Question Paper) भी दिया है। अगर आप परीक्षा से पहले इस सेट को हल कर लेते हैं, तो आपको परीक्षा के पैटर्न का पूरा अंदाज़ा हो जाएगा।

CG Board 8th Hindi Exam 2026: पेपर कैसा आएगा? (Blueprint)

प्रश्न पत्र हल करने से पहले ये जानना जरूरी है कि बोर्ड परीक्षा में प्रश्न पूछे कैसे जाते हैं। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) के अनुसार, 8वीं कक्षा का Hindi का पेपर मुख्य रूप से इन हिस्सों में बंटा होता है:

  • बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs): 1-1 नंबर के आसान सवाल।
  • अति लघु उत्तरीय प्रश्न: 2 या 3 लाइन में हल होने वाले सवाल।
  • लघु उत्तरीय प्रश्न: थोड़े बड़े सवाल जिनमें फॉर्मूले का इस्तेमाल होता है।
  • दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (Long Answers): 5 या 6 नंबर के बड़े सवाल (जैसे- ज्यामिति, क्षेत्रफल या ब्याज वाले सवाल)।

चलिए अब बिना आपका समय बर्बाद किए सीधे आपके प्रैक्टिस पेपर पर आते हैं।

CG Board Class 8th Hindi Annual Exam Paper 2026 – SET 1

CG BOARD CLASS 8 HINDI VARSHIK PARIKSHA 2026: SET 1
CG BOARD CLASS 8 HINDI VARSHIK PARIKSHA 2026: SET 1

भाग 1: वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQs)
1.1 नई उषा प्रस्तुत कविता आजादी के पश्चात् सम्बोधित करता है—
(अ) दासता की बेड़ियाँ (ब) देश की प्रगति (स) मानवीय समाज (द) देश के युवाओं।
उत्तर— (द) देश के युवाओं।
1.2 कक्षा का मॉनीटर कौन था?
(अ) श्रीकान्त (ब) सुधीर (स) सुमेश (द) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर— (अ) श्रीकान्त।
1.3 जश्न का समानार्थी शब्द है—
(अ) निराशा (ब) उदासी (स) उत्सव (द) एकांत।
उत्तर— (स) उत्सव।
1.4 ‘जो मैं नहीं बन सका’ पाठ के लेखक सबसे पहले क्या बनना चाहते थे—
(अ) डॉक्टर (ब) हेडमास्टर (स) गेट कीपर (द) पेंटर।
उत्तर— (द) पेंटर।
1.5 ‘प्रतिदिन’ में कौन-सा समास प्रयुक्त हुआ है—
(अ) तत्पुरुष समास (ब) कर्मधारय समास (स) अव्ययीभाव समास (द) द्वन्द्व समास।
उत्तर— (स) अव्ययीभाव समास।
1.6 किसने, किससे कहा— ‘रहने दो अचल! अगले स्टेशन पर ले लेंगे।’
उत्तर— अचल के पिताजी ने अचल से कहा।
1.7 नीचे दिये गये शब्दों के विलोम शब्द लिखिए— (अ) कठिन, (ब) शहरी।
उत्तर— (अ) कठिन — सरल, (ब) शहरी — देहाती।
1.8 मुहावरों का अर्थ लिखकर वाक्यों में प्रयोग कीजिए— आँखों में धूल झोंकना।
उत्तर— अर्थ: देखते ही देखते धोखा देना।
वाक्य: चोर ने भीड़ में पुलिस की आँखों में धूल झोंक दिया।
1.9 ‘अन्’ उपसर्ग लगाकर दो शब्द बनाइए—
उत्तर— अन् + मोल = अनमोल; अन् + बन = अनबन।
1.10 योजक चिह्न का प्रयोग कर दो शब्द लिखिए—
उत्तर— (i) खेलने-कूदने (ii) वाद-विवाद
1.11 अर्थगत भिन्नता को स्पष्ट करते हुए वाक्य प्रयोग कीजिए— काल
उत्तर— काल — समय; काल — मृत्यु
(1) काम में लगे रहने से काल का पता ही नहीं चलता।
(2) भूकम्प आया और पूरा गाँव काल के गाल में समा गया।
1.12 ‘सख्ती’ का पर्यायवाची शब्द लिखिए।
उत्तर— सख्ती— जटिल, कठिन।
1.13 ‘फुलथे-फूल मितान’ में कौन-सा अलंकार है?
उत्तर— अनुप्रास अलंकार।
1.14 हमन ला चाँटी ले का सीखे ले मिलथे?
उत्तर— मेहनत करना।
1.15 निम्नलिखित संकेतों को पहचान कर लिखिए— (अ) ⚠️ (ब) 🔞
उत्तर— (अ) आगे रास्ता संकरा है, (ब) एक दिशा मार्ग।

भाग 2: अति लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 2. नई उषा से कवि का क्या अभिप्राय है?
उत्तर— नई उषा से कवि का अभिप्राय स्वतन्त्रता की प्राप्ति से है। जिस प्रकार अंधेरी रात के पश्चात् उषा काल का आगमन होता है उसी प्रकार लम्बे समय की पराधीनता के पश्चात् देश को आजादी मिली है।
प्रश्न 3. इब्राहिम गार्दी कौन था? उसने किस युद्ध में भाग लिया था?
उत्तर— इब्राहिम गार्दी मराठों का सेनापति था। उसने 1761 ई. में पानीपत के युद्ध में भाग लिया था।
प्रश्न 4. दीदी की डायरी संजू ने क्यों पढ़ी?
उत्तर— संजू डायरी लिखना चाहती थी पर उसे समझ नहीं आ रहा था कि वह शुरुआत कैसे करे इसलिए उसने अपनी दीदी से कहकर उनकी डायरी पढ़ी।
प्रश्न 5. बच्चे-बच्चे के जबान पर चढ़े कुँवर सिंह के गीत का भाव क्या है?
उत्तर— राजा कुँवर सिंह के शासन काल में सबके काम बन जाया करते थे। राजा कुँवर सिंह गरीबों के सरदार थे।
प्रश्न 6. विश्व युद्ध के दौरान परमाणु बम कहाँ गिराया गया था?
उत्तर— जापान देश के हिरोशिमा एवं नागासाकी शहरों पर गिराया गया था।
प्रश्न 7. सावित्री बाई में बचपन से ही कौन-कौन से गुण विद्यमान थे?
उत्तर— सावित्री बाई में बचपन से ही समाज सेवा, नेतृत्व क्षमता, धीरता तथा शूरता जैसे आदर्श गुण विद्यमान थे।

भाग 3: लघु उत्तरीय प्रश्न-I
प्रश्न 8. श्रीकान्त को कक्षा का मॉनीटर क्यों बनाया गया?
उत्तर— क्योंकि कक्षा के 85 प्रतिशत लड़कों ने उसके नाम का समर्थन किया था। वह होशियार और शराफत से भरपूर था।
प्रश्न 9. आजादी के एक साँस काकर बराबर होथे?
उत्तर— आजादी के एक साँस ह सौ जनम के बराबर होथे।
प्रश्न 10. प्रवासी चिड़ियाँ किन्हें कहते हैं? वे यात्राएँ क्यों करती हैं?
उत्तर— चिड़ियों की कुछ प्रजातियाँ जो एक देश से उड़कर दूसरे देश को चली जाती हैं और वहाँ कुछ समय बिताकर फिर लौट आती हैं, उन्हें प्रवासी चिड़ियाँ कहते हैं।
प्रश्न 11. कवि का हृदय विषाद से क्यों भर जाता है?
उत्तर— कवि का हृदय मानवीय संवेदनाओं से भरा हुआ है, इसलिए वह अपनों के साथ-साथ पालतू पशुओं के बिछोह से भी दुखी हो जाता है।
प्रश्न 12. ज्योतिबा फुले कौन थे एवं सावित्री बाई से उनके विचार किस तरह मिलते थे?
उत्तर— ज्योतिबा फुले एक समाज सुधारक थे। चूँकि सावित्री बाई के मन में भी समाज के शोषित वर्ग को आगे ले जाने की चेतना जागृत हो गई थी, इसलिए दोनों के विचार मिलने लगे।

भाग 4: लघु उत्तरीय प्रश्न-II
प्रश्न 13. ‘जो मैं नहीं बन सका’ शीर्षक पाठ में लेखक की इच्छा क्या-क्या बनने की थी?
उत्तर— लेखक की इच्छा पेंटर, गेटकीपर, हेडमास्टर, चपरासी, पहलवान, जादूगर, थानेदार, इंजन का इंचार्ज, नौटंकी का डांसर आदि बनने की थी।
प्रश्न 14. लेखक के अनुसार जीवन के पथ पर अकेले चलाना क्यों कठिन है?
उत्तर— जैसे सड़क पर चलने के लिए नियमों का पालन करना पड़ता है, वैसे ही जीवन पथ पर महापुरुषों के बताए वचनों पर चलना चाहिए, इससे सफर सरल हो जाता है।
प्रश्न 15. शिखण्डी कौन थे और क्यों प्रसिद्ध हुए?
उत्तर— शिखण्डी महाराज द्रुपद का पुत्र व द्रौपदी का भाई या जो किन्नर था। शिखण्डी ने महाभारत का युद्ध लड़ा था।
प्रश्न 16. लुकमान ने बकरे के शरीर के सबसे अच्छे और बुरे हिस्से के चयन में जीभ को ही क्यों चुना?
उत्तर— क्योंकि उसका कहना था कि अगर शरीर में जीभ अच्छी हो, तो फिर सब अच्छा-ही-अच्छा है और अगर जीभ अच्छी नहीं है, तो फिर सब बुरा-ही-बुरा है।

भाग 5: दीर्घ उत्तरीय प्रश्न-I (गद्यांश)
प्रश्न 17. निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर प्रश्नों के उत्तर अपनी भाषा में दीजिए—
> “हर व्यक्ति के जीवन में अनुशासन का बहुत ही महत्त्व होता है। अनुशासन में रहकर छात्र-माता-पिता, अपने गुरुजनों तथा बुजुर्गों से सम्यक मार्ग-दर्शन प्राप्त करके जीवन का मार्ग प्रशस्त कर सकता है। वह अपने विचारों और भावनाओं को परिमार्जित और परिष्कृत कर सकता है। अनुशासन से छात्र में कर्तव्य परायणता, पर सेवा और देशभक्ति के उत्कृष्ट गुणों का विकास होता है।”
>
(1) गद्यांश का उचित शीर्षक दीजिए। — अनुशासन का महत्त्व।
(2) अनुशासन से छात्र में क्या परिवर्तन आता है? — कर्तव्यपरायणता, पर-सेवा और देशभक्ति के गुणों का विकास होता है।
(3) अनुशासन के लिए छात्र को क्या परिवर्तन करना चाहिए? — माता-पिता और गुरुजनों से मार्गदर्शन प्राप्त करना चाहिए।
(4) अनुशासन से किसे परिमार्जित और परिष्कृत कर सकते हैं? — विचारों और भावनाओं को।
(5) अनुशासन किसके लिए महत्त्वपूर्ण होता है? — हर व्यक्ति के जीवन में।
अथवा (दूसरा गद्यांश)
> “प्राय: देखा गया है कि छात्र अपने बहुमूल्य समय को व्यर्थ के कार्यों में नष्ट कर देते हैं। एक बार समय हाथ से निकल गया तो फिर वापस नहीं आता। हमको एक क्षण भी नष्ट नहीं करना चाहिए। समय का सदुपयोग करना हमारी शिक्षा-दीक्षा एवं भावी जीवन की सफलता के लिए अत्यन्त उपयोगी है।”
>
(1) गद्यांश का उचित शीर्षक दीजिए। — समय का सदुपयोग।
(2) हमारी भावी सफलता किस बात पर निर्भर है? — परिश्रम और समय के सदुपयोग पर।
(3) समय का सदुपयोग क्यों आवश्यक है? — शिक्षा-दीक्षा एवं भावी जीवन की सफलता के लिए।
(4) छात्र अपने बहुमूल्य समय को किन कार्यों में नष्ट कर देते हैं? — व्यर्थ के कार्यों में।
(5) एक बार हाथ से निकलने पर क्या वापस नहीं आता है? — समय।

भाग 6: दीर्घ उत्तरीय प्रश्न-II (पद्यांश व्याख्या)
प्रश्न 18. पद्यांश की सप्रसंग व्याख्या:
> “पंकज कोस में भृंग फस्यौ, करतौ अपने मन यों मनसूबा।…”
>
उत्तर— सन्दर्भ: प्रस्तुत पद्यांश हमारी पाठ्य-पुस्तक ‘छत्तीसगढ़ भारती’ के ‘ब्रज-माधुरी’ नामक पाठ से लिया गया है। इसके कवि बेनी जी हैं।
प्रसंग: इसमें कवि ने कमल कोश में फँसे भौंरे के माध्यम से जीवन की नश्वरता को बताया है।
व्याख्या: सूर्यास्त होने पर भौंरा कमल के फूल में बंद हो गया। वह सोच रहा था कि सुबह सूरज उगेगा और वह आजाद होकर उड़ जाएगा। पर इसी बीच एक हाथी आया और उसने कमल को चबा डाला। भौंरे की मौत हो गई और उसकी योजना धरी की धरी रह गई।
अथवा
> “सखी हम कहा करें कित जायें। बिनु देखे वह मोहिनी मूरति नैना नाहिं अघायें।…”
>
उत्तर— सन्दर्भ: कवि भारतेन्दु हरिश्चन्द्र जी हैं।
प्रसंग: इसमें कवि ने सखी के मन की दुविधा तथा कृष्ण के प्रति प्रेमभाव का वर्णन किया है।
व्याख्या: नायिका कहती है कि कृष्ण की मोहिनी मूरत को देखे बिना उसके नैन नहीं भरते। वह हर समय कृष्ण का ही नाम लेती है और उसे कृष्ण के प्रेम के अलावा और कुछ नहीं सूझता।

भाग 7: आवेदन पत्र एवं निबंध
प्रश्न 19. बड़े भाई की शादी में जाने हेतु प्रधानाध्यापक को 5 दिन की छुट्टी के लिए आवेदन पत्र।
उत्तर—
सेवा में,
श्रीमान् प्रधानाध्यापक,
प्राथमिक शाला राजेन्द्र नगर, रायपुर
महोदय,
सविनय निवेदन है कि मेरे बड़े भाई की शादी हो रही है। जिसके लिए मुझे भाटापारा जाना है। अत: आप मुझे दिनाँक 14.2.20.. से 18.2.20.. तक 5 दिनों की छुट्टी देने की कृपा करें।
धन्यवाद!
विनीत: अशोक देशपाण्डे, कक्षा-8
अथवा (ध्वनि प्रदूषण पर पत्र)
प्रति, अनुविभागीय अधिकारी, रायपुर। विषय— ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर प्रतिबन्ध लगाने हेतु।
प्रश्न 20. निबंध लिखिए: (1) विज्ञान के चमत्कार

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *